रायपुर। राज्य में योग और स्वास्थ्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ी नियुक्ति की है। चिकित्सा शिक्षा आयुष विभाग ने बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी है।
दोबारा मिली जिम्मेदारी
संजय अग्रवाल पहले भी योग आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। सरकार ने उनके अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश चिकित्सा शिक्षा आयुष विभाग की ओर से जारी हुआ है।
21 जून को संकल्प दिवस
नियुक्ति पर संजय अग्रवाल ने सीएम और संगठन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के हर कोने में योग कार्यक्रम होंगे। इस दिन को ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

