केशकाल। ग्राम अरंडी के पूर्व सरपंच गोविंद नेताम हत्याकांड में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की पत्नी भगनी नेताम ने ही की थी। वारदात के बाद से फरार पत्नी को केशकाल पुलिस ने बेडमा में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। इसका खुलासा SDOP अरुण नेताम ने किया।
पुलिस के मुताबिक बीती रात घर में ही धारदार हथियार से गोविंद नेताम की हत्या कर पत्नी मौके से भाग निकली थी। जांच में पत्नी की भूमिका संदिग्ध मिली तो पुलिस ने तलाश शुरू की।
ग्रामीणों ने बताया कि भगनी नेताम पिछले 3 साल से गोविंद के साथ रह रही थी और शराब का सेवन करती थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी महिला पहले अपने पहले पति की हत्या के मामले में भी जेल जा चुकी है।
फिलहाल पुलिस हत्या की वजह को लेकर पूछताछ कर रही है।

