रायपुर। प्रकाशन के 14 साल पूरे होने के मौके पर जनता से रिश्ता अखबार में वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब के सभी पूर्व अध्यक्ष समेत बड़ी तादाद में पत्रकार शामिल हुए और सभी ने अपने अनुभव को एक दूसरे के साथ साझा किया।

इस मौके पर एफएम न्यूज़ चैनल के छत्तीसगढ़ स्टेट हेड जरीन सिद्दीकी को भी उनके 30 सालों की निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनता से रिश्ता अखबार के संपादक स्वामी प्रकाशक पप्पू फरिश्ता ने सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लगातार 13 वर्ष तक आज के इस दौर में अखबार निकालना एक चुनौती भरा कार्य है, लेकिन पत्रकार साथियों के सहयोग से लगातार अखबार निकाला। सम्मान समारोह में काफी बड़ी तादाद में पत्रकारों के साथ पूर्व महापौर प्रमोद दुबे भी मौजूद थे और उनकी अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

You missed

error: Content is protected !!