पुरी। पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से दर्जनों भक्त घायल हो गए। वहीं, एक श्रद्धालु की मौत हो गई। यहां 53 साल बाद दो दिन की रथ यात्रा हो रही है।

भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कई श्रद्धालुओं को मामूली चोट आई है। ऐसे में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छोड़ दिया गया। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं का इलाज जारी है। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालु के ओडिशा के बाहर से होने की बात कही जा रही है, लेकिन अब तक इसका परिचय नहीं मिला है

बता दें कि पुरी में 53 साल बाद भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा दो दिन की हो रही है। 1971 से यह रथ यात्रा एक दिन की हो रही थी। इस साल इसे दो दिन का किया गया है। हर साल होने वाली इस रथ यात्रा में हमेशा बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं।

You missed

error: Content is protected !!