TIGER SHROFF KE HAMLAWARTIGER SHROFF KE HAMLAWAR

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर हमले के तीन अभियुक्तों को राजस्थान के कोटा से पुलिस ने गिरफ़्तार किया है.

कोटा पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजस्विनी गौतम ने अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है. एसपी तेजस्विनी गौतम ने मीडिया को बताया, “सोमवार सुबह क़रीब साढ़े ग्यारह बजे कोटा सिटी पुलिस ने टाइगर श्रॉफ़ पर हमले के तीनों अभियुक्तों को रेलवे स्टेशन से गिरफ़्तार किया है.”

एसपी गौतम ने कहा है, “यह तीनों यहां से दिल्ली और फिर दिल्ली से नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे. हम तीनों से पूछताछ कर रहे हैं.”

पुलिस को फ़िलहाल अभियुक्तों से हथियार बरामद नहीं हुए हैं.

सामने आई पहली CCTV फुटेज, पार्क के बाहर एक्टर का इंतजार करते दिखे 2 हमलावर

इस बीच सामने आई सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध (जिन पर शक है) साफ तौर पर नजर आ रहे हैं. एक संदिग्ध ने सिर पर काली कैप लगाई हुई है और हल्के रंग की चेक शर्ट पहनी है, जबकि दूसरा उसके ठीक बगल में खड़ा दिखाई दे रहा है.

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फुटेज से ऐसा लगता है कि आरोपियों ने पहले एक्टर का पीछा किया और फिर पार्क के गेट के बाहर उनके बाहर आने का इंतजार करते रहे. आम लोगों की तरह आने-जाने के बजाय इनका लगातार वहां संदिग्ध हालत में खड़े रहना ही पुलिस के बड़े शक की वजह बना है.

गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ़ की कार पर मुंबई में रविवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने फ़ायरिंग की थी.

CCTV FOOTAGE :

error: Content is protected !!