rahul pcrahul pc

नई दिल्ली। अगले हफ्ते से शुरू हो रहे संसद सत्र में परिसीमन पर घमासान तय है। सरकार परिसीमन विधेयक आगे बढ़ाने की तैयारी में है, विपक्ष ने विरोध का ऐलान कर दिया है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा, केंद्र सरकार लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करना चाहती है। इसके लिए महिला आरक्षण का तर्क दिया जा रहा है।

संसद के अगले सप्ताह शुरू होने वाले सत्र में परिसीमन का मुद्दा गरमाने वाला है। केंद्र सरकार एक बार फिर परिसीमन विधेयक को आगे बढ़ाने की तैयारी में है, वहीं कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इसका विरोध करने का फैसला किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि विपक्ष के पास विधेयक को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या हो या न हो, वह इसका हर स्तर पर विरोध करेगा।

राहुल गांधी का दावा है कि ऐसा करके उनके पास भारत के मानचित्र में बड़े राजनीतिक बदलाव करने का मौका होगा। जैसे कोई कोरे कैन्वॉस पर जैसे चाहे वैसे पेंटिंग कर सकता है. ठीक वैसे ही एक बड़ी संसदीय सीटों वाले देश में वे अपने हिसाब से ज़्यादा राजनीतिक बदलाव ला सकते हैं।

“उनके पास मौका होगा कि वे जिस तरह चाहे भारतीय लोकतंत्र को रीड्रॉ करके ध्वस्त करें।” उन्होंने कहा कि इस तरह से क्षेत्रों को रिमैप किया जाएगा, जिसमें वे अपने मुताबिक़ इलाकों और लोगों का चुनाव करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि यह कहा जा रहा है कि हर राज्य को समान अनुपात में 50 फ़ीसदी बढ़ी हुई सीटे मिलेंगी। उनका कहना है कि “यह मुद्दा ही नहीं है क्योंकि जब सरकार को 850 सीटें बढ़ाकर एक ब्लैकचेक मिल जाएगा तो वे जैसा मन चाहेंगे, लोकतंत्र में वैसा बदलाव करेंगे। “

राहुल का दावा –

उन्होंने कहा, बड़े कोरे कैन्वास पर जैसे चाहे पेंटिंग की जा सकती है, वैसे ही 850 सीटों पर सरकार अपने हिसाब से इलाके चुनकर नक्शा बदल देगी।

राहुल ने ये भी कहा –

  • परिसीमन करने वालों में पीएम मोदी के चुने एक रिटायर जज होंगे
  • मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे
  • तीसरा सदस्य वो होगा जिसे CEC ज्ञानेश कुमार चुनेंगे
  • “नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार Gen-Z का भविष्य तबाह कर देंगे”

सरकार का पक्ष क्या है?

गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार के बयान के अनुसार, कैबिनेट ने जिस संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है, उसमें संसद में 650 सीटें करने का प्रस्ताव है।

वहीं अप्रैल में सरकार ने जो प्रस्ताव पेश किया था, उसमें 850 सीटों का प्रस्ताव था, जो पारित नहीं हो पाया।

जेपी नड्डा का पलटवार

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, राहुल गांधी का मकसद बातचीत नहीं, अराजकता फैलाना है। वो झूठ बोल रहे हैं। हम सदन में चर्चा के लिए तैयार हैं।

नड्डा ने कहा –
“राहुल गांधी रोज अपनी बात बदलते हैं। पहले NEET पर चर्चा मांगी, तैयार हुए तो राम मंदिर ट्रस्ट उठा दिया, फिर जंतर-मंतर पर बयान मांगा।”

नड्डा का आरोप है कि राहुल नहीं चाहते सदन चले, इसीलिए पिछले 15 दिनों से कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं। आज जब जंतर-मंतर पर चर्चा तय हो गई, तो लोगों को गुमराह करना शुरू कर दिया।

error: Content is protected !!