naksali khajana 33naksali khajana 33

बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। इंद्रावती नदी के आसपास के जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया माओवादी डम्प बरामद हुआ है।

डम्प से 3.84 किलो सोना और 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद मिले हैं। बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 29 लाख रुपये बताई गई है।

कैसे मिला डम्प?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर को थाना भैरमगढ़ क्षेत्र के इंद्रावती नदी के आसपास के जंगल में माओवादी डम्प छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी।

पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रविन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में DRG, थाना भैरमगढ़ और BDS की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया।

स्टील के डिब्बे में था खजाना

थाना भैरमगढ़ से करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर चिन्हित स्थान पर तलाशी के दौरान BDS टीम को जमीन के अंदर दबाकर रखा गया स्टील का एक डिब्बा मिला।

इसमें –

  • 10-10 तोले के 33 सोने के बिस्किट रखे थे
  • कुल वजन – 330 तोला यानी करीब 3.84 किलोग्राम
  • इसके अलावा टेप से लिपटे नोटों के बंडल भी मिले

कुल नकद राशि – 24,22,500 रुपये

क्यों अहम है ये बरामदगी?

माओवादी इलाके में लंबे समय से डम्प बनाकर हथियार, नकद और सोना छिपाते रहे हैं। इस बरामदगी से उनकी फंडिंग चेन पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि –

  • ये सोना और नकद कहां से आया?
  • किस माओवादी कमांडर का डम्प था?
  • इसका इस्तेमाल किस काम के लिए होने वाला था?

फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग और तेज कर दी है।

error: Content is protected !!