BLACK MAGIC : मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू पर काला जादू करने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। उसके दो और साथियों को भी पकड़ा गया है। यह महिला कोई और नहीं, मोइज्जू की कैबिनेट मंत्री फातिमा शमनाज है। उसके ऊपर आरोप है कि वो मोइज्जू पर प्रभाव जमाना चाहती थी जिसके चलते उसने ये हथकंडा अपनाया था।

सात दिन की रिमांड पर भेजा जेल

दरअसल, ये महिला मोइज्जू की कैबिनेट मंत्री फातिमा शमनाज है। फातिमा मोइज्जू सरकार में पर्यावरण मंत्री है। मंत्री शमनाज के भाई और एक अन्य आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। शमनाज राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री एडम रमीज की पूर्व पत्नी हैं। शमनाज की गिरफ़्तारी से पहले पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली। पुलिस ने घर से कुछ सामान भी जब्त किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे सात दिनों के रिमांड पर भेज दिया गया।

काला जादू करने की यह थी वजह

आरोप है कि महिला मंत्री फातिमा राष्ट्रपति मोइज्जू की गुड बुक्स में शामिल होना चाहती थीं। फातिमा कैबिनेट में बड़ा मंत्रालय चाह रही थी। फातिमा के घर छापे में काले जादू से जुड़ी कई चीजें भी मिली हैं।

‘इस्लामी कानून में यह गंभीर अपराध’

काला जादू, जिसे स्थानीय भाषा से फंडिता या सिहुरू के रूप में जाना जाता है, इस्लामी कानून के तहत एक गंभीर अपराध माने जाने के बावजूद मालदीव में एक व्यापक मान्यता है। मई में, पुलिस ने संसदीय चुनाव में हिस्सा लेने वाले एक सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्य पर कथित रूप से काला जादू करने के आरोप में एक 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। दिसंबर 2015 में, इस्लामी मंत्रालय ने एक सार्वजनिक बयान जारी कर चेतावनी दी थी कि समाज में काला जादू बहुत आम हो रहा है और ऐसी प्रथाओं से दूर रहना चाहिए।

जानिए शमनाज के बारे में

मोइज्जू सरकार में पर्यावरण मंत्री बनने से पहले फातिमा माले सिटी काउंसिल में हेनवीरू साउथ की काउंसलर थी। इसके बाद उसने मंत्री पद संभालने के लिए काउंसलर के पद से इस्तीफा दिया था। इससे पहले फातिमा राष्ट्रपति भवन में अहम पद पर थीं।

फातिमा शमनाज मुइज्जू और उनकी पत्नी के करीबी अधिकारी एडम रमीज की पूर्व पत्नी हैं। दोनों अब तलाकशुदा हैं। शमनाज के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक केवल डेढ़ साल का है।

You missed

error: Content is protected !!