SP Trilok Bansal Takes Strict Action: पुलिस विभाग में काम के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर एसपी त्रिलोक बंसल ने गाज गिरा दी है। सौंपे गए कार्यों को समय-सीमा में पूरा नहीं करने पर मारो चौकी प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।
कार्रवाई से महकमे में हड़कंप
एसपी की इस सख्त कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही या निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
अनुशासन और जवाबदेही के लिए सख्त संदेश
मारो चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पुलिसकर्मियों में अपने दायित्वों के प्रति गंभीरता बढ़ाने का संदेश गया है।

