कोरबा। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान सड़क के किनारे झंडा लगाकर खड़े भाजपाइयों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज कोरबा शहर से कटघोरा होते हुए तानाखार विधानसभा पहुंची।

राहुल गांधी का काफिला जब कोरबा से होकर कटघोरा विधानसभा की तरफ बढ़ रहा था। तभी सीएसईबी चौक से कुछ दूर बीजेपी के कार्यकर्ता राहुल गांधी की इस यात्रा का विरोध कर प्रधानमंत्री मोदी के नारे लगा रहे थे।

नारा लगाते दिख रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी नें फ्लाइंग किस दी, इसके बाद राहुल गांधी गाड़ी रोककर BJP कार्यकर्ताओं से मिलने जा पहुंचे, राहुल गांधी ने इन युवाओं से सम्मान के साथ हाथ मिलाया। बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलकर राहुल दोबारा अपनी यात्रा में आगे बढ़ गये।

error: Content is protected !!