Trending Now
SEEDHI BHARTI

रायपुर। राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पर्यवेक्षक (सुपरवाईजर) के 440 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन रिक्त पदों पर नियुक्ति छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट करके इस भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी है।

आधे पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए

पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए केवल छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। परीक्षा खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती के माध्यम से ली जाएगी। खुली सीधी भर्ती के लिए कुल 220 पद हैं, जिसमें सभी वर्गों की महिलाएं आवेदन कर सकती है। इसी तरह परिसीमित सीधी भर्ती में भी 220 पद हैं, जिसमें कार्यरत पात्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आवेदन कर सकेंगी।

वर्तमान में पर्यवेक्षकों के इतने पद हैं खाली

बताते चलें कि एक सप्ताह पहले ही महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभागीय पत्र जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि महिला एवं बाल विकास विभाग में 25 आंगनबाड़ी केन्द्रों के बीच पर्यवेक्षक के लिए एक पद विशेष रूप से सृजन का प्रावधान है। इसके मान से सभी जिलों में 1750 पर्यवेक्षकों के पदों के लिए पुनरीक्षित स्वीकृति विभाग द्वारा प्रदान की गई है। छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग के पत्र क्रमांक एफ 1-24 / 2017 / मबावि / 50 दिनांक 20.06.2023 के द्वारा पर्यवेक्षकों के अतिरिक्त 116 नवीन पदों का सृजन किया गया है। नवीन सृजित पदों को मिलाकर छत्तीसगढ़ में वर्तमान में पर्यवेक्षकों के कुल 1866 पद इस विभाग के लिए स्वीकृत हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या उमेश मिश्रा ने उक्त जानकारी देते हुए जिलों के कार्यक्रम अधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि इस वर्ष पर्यवेक्षकों के स्वीकृत कुल 1866 पदों का समस्त जिले एवं एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजनावार विवरण पर दिया गया है। परिशिष्ट -01 में विभाग द्वारा परियोजना के नाम के सामने अंकित पर्यवेक्षकों के पद संख्या अनुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इस पत्र के साथ प्रदेश के सभी जिलों में विभाग में रिक्त पर्यवेक्षक पद की सूची भी संलग्न है।

बहरहाल छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के कुल 1866 पद खाली हैं मगर राज्य सरकार ने अभी 440 पदों की भर्ती के लिए आदेश जारी किया है। जल्द ही विभाग द्वारा इस संबंध में विज्ञापन जारी किया जायेगा। फ़िलहाल ये सूची देखिये जिसमें पर्यवेक्षक के रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी है :

You missed

error: Content is protected !!