जगदलपुर। दक्षिण बस्तर के जिला बीजापुर एवं दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में बीते 3 दिनों से चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस एवं माओवादियों के बीच दो बार मुठभेड़ हुई है।

आईजी, सुन्दर राज पी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के बाद नक्सल डेरा से BGL/UBGL Shell, नक्सल दस्तावेज, विस्फोटक एवं अन्य सामग्रियां बरामद की गई।
इस संयुक्त अभियान में दोनों जिला के DRG/STF/CRPF/CoBRA एवं दंतेश्वरी महिला कमाण्डो बल ने माओवादियों के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के घायल होने की संभावना को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग जारी है। जिला बीजापुर एवं दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र लोहागांव, करका, मुतवेंडी, कावड़ गांव, पुसनार, बुरजी कुर्विश, हिरमा गुंडा क्षेत्र में भारी संख्या में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त बल दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के सरहदी इलाकों में नक्सल गश्त पर रवाना किया गया था। इस दौरान धोबीघाट एवं लोहा गांव के समीप पूर्व से घात लगाए नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई जिसका आत्म सुरक्षार्थ जवाब पुलिस बल के द्वारा दिया गया। फायरिंग के पश्चात क्षेत्र को सर्च करने पर खाली खोखे,नक्सल साहित्य,दैनिक उपयोग की सामग्री बर्तन,तालपत्री आदि बरामद किया गया।

मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के घायल होने की संभावना को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग जारी है।

Loading

error: Content is protected !!