रायपुर। रायपुर पुलिस के नारकोटिक्स सेल ने प्रोफेसर गैंग के इनपुट पर सिंथेटिक ड्रग्स पर बड़ी कार्यवाही की है। इसमें एक नाइजीरियन तस्कर समेत तीन युवकों को पकड़ कर 124 ग्राम एमडीएम ड्रग जब्त किया है। इसकी कीमत 25 लाख से अधिक बताई गई है।

पुलिस द्वारा आयोजित पीसी में एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि इन्हें हिमाचल प्रदेश के कसोल और मनाली समेत दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। मुख्य तस्कर नाइजीरिया निवासी इनोसेंट ओलोचुकु है। पूर्व में इसी लिंकेजेस के आरोपी शुभम सोनी(पैब्लो एस्कोबार), आयुष अग्रवाल (प्रोफेसर), कुसुम हिंदुजा(लुसिफर) एवं चिराग शर्मा(बर्लिन) को भी गिरफ्तार किया गया था। इनमें 23 सितंबर को शुभम सोनी (पैब्लो एस्कोबार), अभिषेक साहू एवं सोनू अग्रवाल 25 को आर्यन ठाकरे को गिरफ्तार किया।

इनसे कुल 04 पैकेट चरस, 98 नग एम.डी.एम.ए टैबलेट, 65 ग्राम एम.डी.एम.ए ड्रग्स (कोकीन), 01 पिस्टल मय मैगजीन, 03 स्मार्ट मोबाईल फोन, 01 इलेक्ट्रोनिक तौल मशीन, 100 नग खाली कैप्सूल एवं 100 प्लास्टिक का कैप्सूल कवर एवं नगदी रकम कुल 16,00,000/- रूपये जब्त किया था।

पूछताछ में मिला गिरोह का सुराग

संतोष सिंह ने बताया कि गांजा के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी संतोष साहू द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी तुलेश्वर साहू एवं इतवारी नागर्ची के साथ नीरज ताम्रकार द्वारा गांजा मंगाये जाने पर उड़ीसा बलांगीर से गांजा लाकर यहां नीरज ताम्रकार को सप्लाय करता है।

जिस पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 किलोग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 12,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 406/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इनसे पूछताछ में मुख्य तस्कर इनोसेंट ओलोचुकु, जो नाइजिरिया के लागोस स्टेट के ऐपे सिटी का निवासी के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर इनोसेंट को गिरफ्तार कर 124 ग्राम एम.डी. ड्रग्स जब्त की, जिसकी कीमत 25 लाख रूपये बताई गई है। एससीपी ने कहा कि ड्रग्स तस्करी से संपत्ति बनाने वाले दो तस्करों की पूरी संंपत्ति राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी-

01. नीरज ताम्रकार पिता मुरली ताम्रकार उम्र 31 साल निवासी नारायण गंज नावघर के पास थाना टिकरिया जिला मण्डला मध्यप्रदेश।

02 संतोष साहू पिता गोपाल साहू उम्र 33 साल निवासी ग्राम परतेवा थाना राजिम जिला गरियाबन्द छ०ग० हाल मठपारा कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।

03 ईतवारी नागरची पिता गौर सिंग नगरची उम्र 20 साल निवासी सत्यम नगर सोसायटि के पास कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।

04 तुलेश्वर साहू पिता घासी राम साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम परतेवा थाना राजिम जिला गरियाबन्द।

You missed

error: Content is protected !!