Trending Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा में भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने रायपुर के नाइट क्लब में गोली चलने का मामला सदन में उठाया। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि VIP रोड में टाइम लिमिट से ज्यादा वक्त तक बार खुल रहते हैं।

उन्होंने कहा कि बार में गोलियां चल रही हैं, आए दिन घटनाएं घट रही है। बिलासपुर में भी ऐसा ही माहौल है। इस पर लगाम लगाएंगे क्या? इस प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस पर लगाम लगाया जाएगा। साथ ही सख्ती से नियम का पालन हो इसका आदेश जारी किया गया है।

कैसे हुई गोलीकांड की घटना

कुछ दिन पहले ही तेलीबांधा के वीआईपी रोड स्थित एक नाइट क्लब में गर्लफ्रेंड के चक्कर में गोली चली थी। जहां एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर क्लब से निकल रहे कारोबारी को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। इसके जवाब में कारोबारी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली हिस्ट्रीशीटर को नहीं लग पाई। लगातार दो राउंड फायरिंग हुई। इससे क्लब में अफरातफरी मच गई थी।

You missed

error: Content is protected !!