Trending Now

दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने पूर्व सरकारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि 75 सालों में सिर्फ पीएम मोदी के 10 वर्षों में हर व्यक्ति का समग्र विकास हुआ है। बता दें कि भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन भारत मंडपम में चल रहा है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 75 साल में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखें हैं।

देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही INDI गठबंधन’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘INDI गठबंधन और कांग्रेस पार्टी इस देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उन्होंने देश के लोकतंत्र को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण, जातिवाद से रंग दिया। परिवारवादी पार्टियां इस तरह की लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं करने में लगी रही कि कभी भी जनमत स्वतंत्र रूप से उभर कर न आए। PM मोदी ने 10 साल में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद को समाप्त कर विकास किया।’

’10 वर्षों में हुआ हर व्यक्ति का समग्र विकास’

अमित शाह ने राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि 75 सालों में देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है, लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल पीएम मोदी के 10 वर्षों में हुआ है।

‘राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना सोनिया का लक्ष्य’

अमित शाह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- ‘राजनीति में INDI गठबंधन का मकसद क्या है? PM मोदी आत्मनिर्भर भारत, 2047 के भारत का लक्ष्य रखते हैं। सोनिया गांधी का लक्ष्य राहुल गांधी को PM बनाना, पवार साहब का लक्ष्य बेटी को CM बनाना, ममता दीदी का लक्ष्य भतीजे को CM बनाना, स्टालिन का लक्ष्य बेटे को CM बनाना, लालू यादव का लक्ष्य बेटे को CM बनाना, उद्धव ठाकरे का लक्ष्य बेटे को CM बनाना और मुलायम सिंह यादव तो बेटे को CM बनाकर ही गए। जिनका लक्ष्य परिवार के लिए सत्ता हथियाना हो वह क्या गरीब का कल्याण करेगा?’

राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है NDA’

शाह ने कहा- ‘मैं आज आप सबके माध्यम से भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में दो खेमें आमने-सामने हैं। एक तरफ है नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA का गठबंधन और दूसरा है कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन। ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और भाजपा एवं NDA गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है।’

राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ राम मंदिर का जिक्र

इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया। उन्हेंने कहा- ‘9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का गठन किया और इसके परिणामस्वरूप, राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चला और सिर्फ 4 वर्षों में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

 

 

You missed

error: Content is protected !!