रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में आज 9 नए मंत्री शामिल हो गए हैं। राजभवन में शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्री मंत्रालय पहुंचे। प्रदेश की 9 दिन पुरानी विष्णुदेव साय सरकार में आज 9 मंत्री शामिल हुए। इनमें नए और पुराने चेहरे शमिल हैं। प्रदेश सरकार के सभी 9 मंत्रियों ने आज राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
अब राज्य में मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री हो गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्री मंत्रालय पहुंचे, जहां सीएम और दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्रियों की अनौपचारिक चर्चा हुई। इसमें सरकार के आगामी कामकाज पर बात हुई। मंत्रियों ने एक साथ सीएम साय को गुलदस्ता भेंट किया। देखें तस्वीरें :