रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव में 20 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होगा।जबकि बाकी बची 70 सीटों पर शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को मतदान किया जाएगा। 3 दिसंबर को पांच राज्यों की 679 सीटों की मतगणना होगी।

देखिये पूरी सूची:-

31 अक्टूबर तक पार्टियों को चंदे की जानकारी देनी होगी। तभी इनकम टैक्स में छूट मिलेगी।

बुजुर्ग लोगों को घर से वोटिंग की सुविधा मिलेगी।

5 राज्यों में 940 चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। इन्हें राज्य पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां संभालेंगी।

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया, चुनाव आयोग ने सभी 5 राज्यों का दौरा किया और सभी राज्यों की राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की। इसके अलावा सरकारी एजेंसियों, राज्य सरकारों के साथ बैठकें कीं। हमने राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की। उनके सुझाव और फीडबैक लिए। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को खत्म होगा।

Loading

error: Content is protected !!