रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्‍तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राजनांदगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, हमने केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त करने की घोषणा कर दी है।उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही जातिगत जनगणना का काम शुरू करेंगे। दिल्ली में भी सरकार आते ही जातिगत जनगणना पर काम होगा। जिसे भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार नही कर पा रही है। किसानों को हमने 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य में धान खरीदने का वादा किया था। आज किसानों को 2640 रुपए मिल रहा है। हम अपने वादे से आगे बढ़ गए है। प्रदेश सरकार आने के बाद 3000 रुपए तक इसे पहुंचाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस गरीब मजदूर छोटे व्यवसायियों की सरकार है। कांग्रेस की आप सरकार बनाइए। स्वास्थ्य बीमा जो 5 लाख का है उसे 10 लाख करेंगे। राहुल गांधी ने कहा, भाजपा उद्योगपतियों की सरकार है। इसलिए उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है। शिक्षा और स्वास्थ्य को बेचने का काम करती है।

कृषि-मजदूरों की राशि 10 हजार करेंगे

राहुल गांधी ने कहा, मैं आज किसान मजदूर भाइयों से मिला। किसानों ने खुशी जाहिर की है, लेकिन भूमिहीन जो कृषि मजदूर है। उन्होंने सरकार द्वारा मिलने वाली 7 हजार रुपए को कम बताया। मैंने भी इस पर विचार किया। कांग्रेस की सरकार बनते ही इस राशि को 10 हजार रुपए करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 15 साल भाजपा की छत्तीसगढ़ में सरकार थी। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बेचने का काम किया। इसलिए भाजपा की बातों की कोई गारंटी नहीं है। हमारी गारंटी पर छत्तीसगढ़ को भरोसा है। कांग्रेस की सरकार पर जनता भरोसा कर रही है, क्यों कांग्रेस ने पांच साल में जनता के लिए ही काम किया है।

Loading

error: Content is protected !!