rajendra jaggi

महासमुंद। कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी कल महासमुन्द के दौरे पर पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव चंद्राकर, जितेंद्र चंद्राकर एवं जिला अध्यक्ष भूपेश पोपट ने बताया कि सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी घोषणा पत्र समिति के सदस्य एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी महासमुंद में बुद्धिजीवियों, नागरिकों, व्यापारी संगठनों, महिला संगठनों एवं कांग्रेस जनों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कांग्रेस घोषणा पत्र हेतु सभी से चर्चा कर सुझाव लिए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी ने सभी जनों से अपील की है कि इस भेंट वार्ता के लिए सभी सम्मानित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे।

राजेंद्र जग्गी कल दोपहर एक बजे महासमुंद पहुंचेंगे। यहां बुद्धिजीवी नागरिकों, व्यापारिक संगठनों एवं पदाधिकारी, कांग्रेस जानो एवं कांग्रेस पदाधिकारियों से कांग्रेस घोषणा पत्र हेतु सुझाव लिए जाएंगे। यहां से शाम 4: 30 बजे वे सरायपाली के लिए प्रस्थान करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!