बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड की अंतिम सुनवाई हाई कोर्ट में अब गुरुवार को होगी। बुधवार को मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति अरविंद वर्मा की विशेष खंडपीठ में इसकी सुनवाई हुई। इस दौरान अमित जोगी के वकील ने कोर्ट से केस फाइल उपलब्ध कराने और जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा।

इस पर अदालत ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वह तुरंत केस फाइल उपलब्ध कराए। साथ ही, जोगी पक्ष को 24 घंटे के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया गया।

गौरतलब है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दोबारा हाईकोर्ट में खोला गया है। इससे पहले हाईकोर्ट ने दोषियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखते हुए उनकी अपील खारिज कर दी थी। साथ ही अमित जोगी इस केस में आरोपों से बरी कर दिए गए थे।

बाद में सीबीआई की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने मामले को फिर से हाईकोर्ट भेजते हुए विस्तृत सुनवाई करने के निर्देश दिए थे।

error: Content is protected !!