डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। थाना के भीतर कथित ‘लेन-देन’ का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यूर्जस रिश्वतखोरी के वीडियो को देखकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। सिस्टम और कामकाज को लेकर सवाल भी खड़ा कर रहे हैं। पुलिस की कार्यशैली और काम की पारदर्शिता को लेकर यूर्जस सवाल पर सवाल पूछ रहे हैं।

वायरल वीडियो में एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी थाने के भीतर कैश लेते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि प्रारंभ में नहीं हुई थी, लेकिन वीडियो इतना साफ सुथरा बना है, जिसे देखने के बाद अब मामला तूल पकड़ने लगा है।

बताया जा रहा है कि वीडियो में एएसआई रोहित खूंटे थाना परिसर में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक अन्य आरक्षक, लक्ष्मीशंकर कंवर, वहां पहुंचते हैं और कैश लेकर जेब में रखते हुए नजर आते हैं।

एक्शन में एसपी, एएसआई व कांस्टेबल सस्पेंड

सोशल मीडिया में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अंकिता शर्मा ने मामले की गंभीरता और पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में एएसआई रोहित खूंटे और आरक्षक लक्ष्मीशंकर कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर अशोभनीय आचरण और पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया है। एसपी द्वारा जारी आदेश में साफ लिखा है, विभाग में इस तरह के कृत्य किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

error: Content is protected !!