सारंगढ़। मनरेगा सहित अन्य विषयों को लेकर युवा कांग्रेस के निर्देश पर चल रहे आंदोलन के दरमियान एक दुखद घटना भी सामने आई। इस घटना में युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष पुतला जलाते समय झुलस गया।

यह वाकया छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले का है। हुआ यूं कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान की गिरफ्तारी को लेकर सारंगढ़ में भी पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी के दौरान पुतले में आग लगा दी गई और युवा कांग्रेस के सारंगढ़ जिला अध्यक्ष शुभम वाजपेई आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए।

इसके बाद शुभम को तत्काल अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के मध्य जमकर बहस भी हुई।

You missed

error: Content is protected !!