कवर्धा | छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का 9 क्विंटल गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई चिल्फी थाना क्षेत्र में की गई।

पुलिस के अनुसार, एक कंटेनर ट्रक के भीतर गुप्त चैंबर बनाकर गांजे की तस्करी की जा रही थी। ट्रक में कुल 30 बोरियां थीं, जिनमें प्रत्येक बोरी में 30 किलो गांजा भरा हुआ था। तस्कर इस गांजे को उड़ीसा से राजस्थान ले जा रहा था।
कबीरधाम की पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में छुपा कर गांजा ले जाया जा रहा है। पुलिस ने कंटेनर को रोक कर जब उसकी जांच की, तो सूचना सही निकली। कंटेनर में 30 बोरियों में लगभग 900 क्विंटल गांजा पैक कर ले जाया जा रहा था। इस नशीले पदार्थ की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बताई गई है

पुलिस ने अयाज खान नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है जो खुद को राजस्थान के भरतपुर का निवासी बता रहा है अयाज से पूछताछ में पता चला है कि यह गांजा उड़ीसा से राजस्थान ले जाया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा सहित कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक नागालैंड पासिंग बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अयाज खान, निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई कवर्धा जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और तस्करी नेटवर्क के अन्य कड़ियों की तलाश की जा रही है।
खबर की VIDEO देखें इस लिंक पर:
https://www.instagram.com/khojkhabarindia?igsh=dTYxbDhzM3IxMmVz

