रायपुर। केंद्र सरकार और बैंक के मुख्यालय के निर्देश पर, देश भर में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सतर्कता जागरूकता माह मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

इस साल सतर्कता जागरूकता अभियान का विषय ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ है।

 

रायपुर आंचलिक कार्याल द्वारा आयोजित बाइक रैली में आंचलिक कार्यालय और क्षेत्रिय रायपुर के अलावा स्थानीय शाखाओं के अधिकारियों, कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अंचल प्रमुख बी आर रामा कृष्णा नायक, उप अंचल प्रमुख राजेश कुमार सिंह, चीफ़ इंटरनल ऑडिटर विजय सिंह मीणा और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

इस दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ और भ्रष्टाचार मुक्त जीवन के लिए नारे लगाए गए। अंचल प्रमुख ने कर्मचारियों को संबोधित किया और उन्हें यह अपना अच्छा काम जारी रखने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को सतर्कता अधिकारी धीरेन्द्र अग्रवाल द्वारा संयोजित किया गया।

You missed

error: Content is protected !!