रायपुर। राजधानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा ‘निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी कड़ी में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि श्याम नगर स्थित गुरूनानक चौक के पास एक व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ अफीम रखा हुआ है और बिक्री कर रहा है। जिस पर थाना प्रभारी तेलीबांधा निरीक्षक विनय सिंह बघेल को आरोपी को मादक पदार्थ अफीम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। मामले में तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर उसे पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुन्दर सिंह, निवासी तेलीबांधा, रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा सुन्दर सिंह की तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी सुन्दर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 03 किलो 210 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम कीमती लगभग 3,20,000/- रूपये तथा बिक्री रकम 3,23,800/- रूपये जब्त किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल जुमला 6,43,800/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में युवक के खिलाफ धारा 18 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। पुलिस के मुताबिक वह आधा माल बेच चुका था।

पूर्व में भी जा चुका है जेल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले ने बताया कि आरोपी वर्ष 2024 के माह – फरवरी में भी अफीम बिक्री करने के प्रकरण में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस द्वारा पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद उसने फिर से अफीम की तस्करी शुरू कर दी।

गिरफ्तार आरोपी – सुन्दर सिंह पिता जैमल सिंह उम्र 30 साल निवासी श्याम नगर गुरूद्वारा के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर।

इस कार्यवाही में निरीक्षक विनय सिंह बघेल, थाना प्रभारी, तेलीबांधा तथा थाना तेलीबांधा से सउनि. केजू राम ध्रुव, संतोष यादव, प्र.आर. अमित सिन्हा, आर. सुमित राणा, सुनील चंदेल, राजेश सिंह एवं शिवा निराला की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं। इस मामले का खुलासा करने के लिए आयोजित प्रेसवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अनुराग झा (अ.पु.अ.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह भी शामिल रहे।

You missed

error: Content is protected !!