रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन हो गया है। चुनाव में दो सौ से अधिक नए मतदान केन्द्र होंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को होगा।

मुख्य चुनाव पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने मीडिया से चर्चा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 24 हजार 109 मतदान केन्द्र होंगे। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन हो गया है। अब 31 अगस्त तक दावा-आपत्ति किए जा सकेंगे।

दावा-आपत्ति का निराकरण 22 सितंबर तक होगा। और अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। 1 अक्टूबर 2023 तक जिसकी आयु 18 वर्ष पूर्ण होगी, और वे किसी कारण से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं करा पाए हैं वो सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विशेष शिविर 12 और 13 अगस्त के अलावा 19 और 20 अगस्त को लगाए जाएंगे।

प्रदेश में कुल इतने हैं मतदाता ?

मतदाताओं की संख्या की बात करें तो वर्तमान में हुए प्रारंभिक प्रकाशन के तहत कुल मतदाताओं की संख्या 01 करोड़ 96 लाख 40 हजार 430 है। इनमें महिला मतदाता 98 लाख 32 हजार 757 है तो पुरुष मतदाताओं की संख्या 98लाख 06 हजार 906 तक पहुँच गई है।

बढ़ गए युवा और बुजुर्ग मतदाता

प्रेस वार्ता में बताया गया कि प्रारंभिक प्रकाशन के बाद 18 और 19 आयु के युवा मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 25 हजार 698 हो गई है। 80 साल से अधिक आयु वाले मतदाता 2 लाख 2 हजार 740 हैं। प्रदेश में 970 मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन किए गए हैं। प्रदेश की कुल 3 करोड़ 3 लाख 80 हजार आबादी अनुमानित है।

ऑनलाईन आवेदन की सुविधा

यदि कोई मतदाता अपने नाम में कोई संशोधन, पते में परिवर्तन, प्रतिस्थापन पहचान पत्र के लिए आवेदन करना चाहता या कोई नया मतदाता जो 18 वर्ष की आयु 01 अक्टूबर, 2023 को पूर्ण कर लिया है और अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहता है तो इसके लिए अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में वोटर सर्विस पोर्टल voters.eci.gov.in एवं वोटर्स हेल्प लाईन एप में स्वयं भी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

Loading

error: Content is protected !!