रायपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कट्टे के साथ पोस्ट डालकर वायरल करने वाले युवक और उसे कट्टा देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक युवक ने हाथ में अवैध कट्टा लेकर उसका प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल कर फरार हो गया था। दो दिन गहन छानबीन के बाद वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान आजाद चौक, निवासी कुलेश्वर उर्फ सोनू साहू के रूप में की । उसकी तलाश कर पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने कट्टा पंडरी निवासी शिखर द्विवेदी से लाना बताया । इस पर शिखर द्विवेदी को भी पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे कट्टा जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार हथियारों का प्रदर्शन करना न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि इससे समाज में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न होता है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सख्त एवं त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी-

01. कुलेश्वर उर्फ सोनू साहू पिता गोर्वधन साहू उम्र 24 साल निवासी रामसागर पारा।

02. शिखर द्विवेदी पिता सुनील द्विवेदी उम्र 20 साल निवासी एकता चौक सड्डू थाना पंडरी रायपुर।

error: Content is protected !!