बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक शिक्षक पर युवती के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला वाड्रफनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां आरोपी ने युवती से जान-पहचान बढ़ाकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान प्रतोष पटेल के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले युवती से जान-पहचान बढ़ाई और धीरे-धीरे उससे विश्वास का रिश्ता कायम किया। इसी दौरान उसने युवती को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद युवती ने हिम्मत जुटाकर इसकी शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद वाड्रफनगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी शिक्षक प्रतोष पटेल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!