रायपुर। GATE परीक्षा में हाई-टेक नकल के मामले में 6 लोगों को पकड़ने के बाद रायपुर की पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की और पूरी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ दिलाने हेतु नकल कराने की योजना बनाए जाने की विश्वसनीय सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल , डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में, एडीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में, एसीपी पुरानी बस्ती और क्राइम के नेतृत्व में थाना डीडी नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई।

परीक्षा केंद्र के बाहर पकड़े गए सहयोगी
पुलिस टीम द्वारा परीक्षा केंद्र के आसपास गोपनीय निगरानी रखी गई। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए टीम ने परीक्षा केंद्र आयन डिजिटल जोन, सरोना के पास कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध परिस्थितियों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ पाया। पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उनके पास नकल कराने में प्रयुक्त उपकरण पाए गए, जिसके बाद सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
अंदर बलू टूथ की मदद से परीक्षा दे रहे थे अभ्यर्थी
पूछताछ में आरोपियों द्वारा अंदर परीक्षा दे रहे साथियों का नाम बताया, बताए नाम के परीक्षार्थियों के संबंध में परीक्षा केंद्र से संपर्क कर संदेहियों की तलाशी लेने पर ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिला l जिन्हें पूछने पर बताया कि ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से परीक्षा केंद्र में बैठे अभ्यर्थी द्वारा प्रश्न को पढ़े जाने से केंद्र के बाहर बैठे साथी द्वारा गूगल सर्च कर प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने की योजना थी l
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को विशेष इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस उपलब्ध कराया था। परीक्षा के दौरान बाहर बैठा सहयोगी प्रश्न प्राप्त कर उनके उत्तर तैयार करता था और ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से परीक्षार्थी तक पहुंचाता था। इसके बदले आरोपियों द्वारा अभ्यर्थियों से मोटी रकम ली जाती थी।

