सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और सूरजपुर जिले की सीमा पर सड़क जाम कर जन्मदिन का जश्न मनाने वाले 7 रईसजादे युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आधे घंटे तक एंबुलेंस को भी इंतजार करना पड़ा। पुलिस ने आज आरोपियों का जुलूस निकालकर इन्हे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने पार्टी में इस्तेमाल किए गए 2 कारों को भी जब्त किया है।

बता दें कि, 16 फरवरी की रात युवकों ने अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर जमकर आतिशबाजी की थी। कार की बोनट पर केक काटकर बर्थडे मनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद 20 फरवरी को पुलिस ने कार्रवाई की। जांच के बाद 6 युवकों को अंबिकापुर से और एक युवक को लटोरी से पकड़ा है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमितेश गुप्ता उर्फ जानू (24), वार्ड क्र. 44 अंबिकापुर, अंशुल अग्रवाल (25), अंबिकापुर, प्रथम अग्रवाल (24), मणीपुर अंबिकापुर शुभम अग्रवाल (23), कुंडला सिटी अंबिकापुर, महेश साहू (27), बिलासपुर चौक अंबिकापुर, निखिल रामा (26), जनपदपारा अंबिकापुर और अरूण देवांगन (39), निवासी लटोरी शामिल हैं।

You missed

error: Content is protected !!