कोरबा। राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित कायाकल्प आयुष कार्यक्रम में शासकीय आयुष संस्थाओ में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, भवन एवं परिसर रखरखाव व सौंदर्याकरण तथा सेवा गुणवत्ता आधारित मानकों के आधार पर वर्ष 2024 हेतु आयुष सेंटर एवं स्पैशलिटी क्लिनिक श्रेणी मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुष (होम्योपैथी) केंद्र रामपुर को प्रथम एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुष (होम्योपैथी) केंद्र सरगबुंदिया को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं स्वास्थ्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा (आयुष) अमित कटारिया (भारतीय प्रशानिक सेवा) एवं आयुष संचालक संतन देवी जांगड़े (भारतीय प्रशानिक सेवा) एवं डॉ सुनील कुमार दास, संयुक्त संचालक आयुष के उपस्थिति में प्रदान किया गया।
छत्तीसगढ़ शासन एवं जनस्वास्थ्य संरक्षण की दिशा मे उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रथम स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुष (होम्योपैथी) केंद्र रामपुर को 75000 पचहत्तर हजार रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र एवं द्वितीय स्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुष (होम्योपैथी) केंद्र सरगबुंदिया को स्थान को 50000 पचास हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर जिला आयुष अधिकारी, जिला कोरबा के डॉ उदय शर्मा द्वारा पुरस्कार प्राप्त किया गया ।

जिला आयुष अधिकारी, जिला कोरबा के डॉ उदय शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग जन सामान्य तक आयुष पद्धति को पहुंचाकर शहरी तथा ग्रामीण समुदाय एवं जिला मे निवासरत गरीब मजदूर आदिवासी एवं दूरस्थ अंचल मे निवासरत लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुचाने हेतु कटिबद्ध है।जिला कलेक्टर कोरबा कुणाल दूदावत (भा. प्र. से) के मार्गदर्शन में आयुष विभाग उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करने हेतु आयुष विभाग निरंतर प्रयासरत है।
इस राज्यस्तरीय कायाकल्प आयुष 2024 पुरस्कार वितरण समारोह में जिला आयुष अधिकारी डॉ उदय शर्मा जिला कोरबा द्वारा अपनी आयुष टीम के साथ पुरस्कार प्राप्त किया गया। डॉ उदय शर्मा ने संस्था के आयुष के चिकित्सक डॉ श्यामाचरण साहू (होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुष (होम्योपैथी) केंद्र रामपुर को प्रथम आने एवं डॉ अमित कुमार जाटवर (होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुष (होम्योपैथी) केंद्र सरगबुंदिया को द्वितीय पुरस्कार हेतु शुभकामनाए एवं बधाई दी है। उन्होंने आयुष विभाग जिला कोरबा द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर प्रकाश डाला।
1. आयुष पॉलीक्लिनिक डिंगापुर कोरबा मे सर्वसुविधायुक्त आपरेशन थियेटर एवं IPD का संचालन करते हुए अब तक 31 मरीजों का सफल उपचार किया गया है।
2. राष्ट्रीय आयुष मिशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रमों का सुचारु रूप से संचालन करते हुए आयुर्विद्या राष्ट्रीय कार्यक्रम मे 103 स्कूलों में जनजागरूकता शिविर लगाकर 7483 स्कूली बच्चों को आयुष पद्धति की जानकारी में आहार विहार यम नियम और ऋतू अनुरूप खानपान की जानकारी दी गई है।
3. राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम वयोमित्र मे सत्र 2025-26 मे 76889 वृद्धजन मरीजों का सफल उपचार किया गया है।
4. राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम आस्टियोऑथ्राइटिस एवं मस्कूलोकेलेटल डिसऑर्डर मे वर्ष 2025-26 मे 9335 मरीजों का पंचकर्म चिकित्सा के द्वारा सफल उपचार किया गया ।
5. आयुष विभाग द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य केंद्र मे प्रत्येक गुरुवार को शिविर के माध्यम से 2025-26 मे 46309 वृद्ध मरीजों का सफल उपचार किया गया है।
6. जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला 03 शिविरों के माध्यम से 1967 मरीजों और खण्ड स्तरीय 10 शिविर के माध्यम से 4347 मरीजों का सफल उपचार किया गया है।
7. छत्तीसगढ़ रजत जयंती एवं राज्योत्सव समारोह 2025 में 03 दिवसीय जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेल द्वारा 1520 मरीजों का सफल उपचार किया गया है।
8. योग शिविर एवं योग चिकित्सा के माध्यम से 87988 मरीज लाभान्वित हुए है ।
9. महिला एवं बाल विकास विभाग मिशन वात्सल्य द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह कोहड़िया कोरबा मे प्रथम द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को आयुष कैम्प द्वारा चिकित्सा प्रदान की जा रही है। एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्नेह सदन वृद्धा आश्रम मे आयुष चिकित्सों द्वारा सेवा प्रदान की जा रही है। जिला जेल कोरबा उप जेल कटघोरा एवं जिला न्यायालय कोरबा में समय समय पर शिविर लगाकर आयुष सेवाएं प्रदान की जा रही है।
10. शासकीय आयुर्वेद औषधालय बरपाली को NABH प्रमाणित किया गया है, तथा 11 आयुष औषधालयों NABH प्रमाणीकरण के लिए अपग्रेड किया गया है। 6 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में सोलर पैनल लगाया गया है।

