रायपुर। देश में उद्यमिता, स्टार्टअप एवं MSME पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने हेतु राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में भारतीय प्रबंधन संस्थान, IIM रायपुर, MSME मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से, IIM रायपुर परिसर में उद्यमिता एवं MSME विकास से संबंधित दो प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
Entrepreneurship & Skill Development Program (ESDP), जो 01 से 05 मार्च 2026 तक आयोजित होगा, 5-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम स्नातक युवाओं एवं नवोदित उद्यमियों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें उद्यम प्रारंभ करने से संबंधित व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, Advanced Management Development Program (MDP) for Business Scale-Up for MSMEs का आयोजन 28 फरवरी से 05 मार्च 2026 तक किया जाएगा। यह 6-दिवसीय उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यरत MSME इकाइयों, स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए है, जो अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं।
दोनों कार्यक्रमों में SC, ST, OBC एवं महिला उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उद्यम (Udyam) पंजीकृत MSMEs को वरीयता दी जाएगी तथा व्यवसाय विस्तार MDP हेतु ₹1 करोड़ से अधिक वार्षिक टर्नओवर वाली इकाइयों को विशेष प्राथमिकता प्राप्त होगी। SC, ST, OBC एवं महिला उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा तथा उद्यम (Udyam) पंजीकृत MSMEs को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम विवरण :
5-दिवसीय Advanced ESDP (नव उद्यम सृजन): 01–05 मार्च 2026
6-दिवसीय Advanced MDP (MSME व्यवसाय विस्तार): 28 फरवरी–05 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (विस्तारित): 12 फरवरी 2026
आवेदन लिंक: https://esdp.iimraipur.edu.in
यह कार्यक्रम स्नातक युवाओं, स्टार्टअप्स एवं MSME उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहाँ उन्हें उन्नत कौशल, रणनीतिक समझ और व्यावहारिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी भी स्पष्टीकरण हेतु ept@iimraipur.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतु श्री उमेश महिलानी, CEO, CGS Network (Outreach Partner) से मोबाइल: +91-9301727212 पर संपर्क किया जा सकता है।


