रायपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रायपुर ने केंद्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। शंकर नगर शाखा रायपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई की गई। अंचल प्रमुख बी आर रामा कृष्णा नायक, क्षेत्रीय प्रमुख राज किशोर केरकेट्टा, उप अंचल प्रमुख राजेश कुमार सिंह और बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
बता दें कि स्वच्छता पखवाड़ा 2025 एक 15 दिवसीय अभियान है जो 16 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। यह अभियान स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा है, जो भारत की स्वच्छता और स्वच्छता में सुधार के लिए एक राष्ट्रीय पहल है। बैंक के केंद्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रायपुर अंचल की छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आने वाले सभी क्षेत्रीय कार्यालय और शाखाएं केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं ताकि इसे सफल बनाया जा सके।