महासमुंद। रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल, महासमुंद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीराम शर्मा, अथक पथ संग्रहालय के संस्थापक ने ध्वजारोहण किया और छात्रों को संबोधित किया।

इस समारोह में स्कूल के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गीत, नृत्य और नाटक , परेड शामिल थे। छात्रों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीराम शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद दिलाया और उन्हें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य पूजा शर्मा ने भी छात्रों को संबोधित किया और उन्हें गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया। साथ ही साथ 26 जनवरी को रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शख्सियत एवं अथक पथ संग्रहालय के संस्थापक श्रीराम शर्मा 26 जनवरी को महासमुन्द प्रवास पर रहे।

जानकारी के अनुसार अथक पथ संग्रहालय, बीना, सागर, मध्यप्रदेश, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन क्रांतिकारी संगठन (काका) एवं रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में विगत 26 जनवरी को देश के जाने-माने ऐतिहासिक दस्तावेजों, आजादी के आंदोलन से जुड़े 1857 के महत्व पूर्ण समाचार पत्रों के संग्रहकर्ता तथा अथक पथ संग्रहालय के संस्थापक श्रीराम शर्मा द्वारा रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल में प्रदर्शनी आयोजित की गई है। इस प्रदर्शनी में नागरिक, विद्यार्थीगण स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े दुर्लभ समाचार पत्रों के अवलोकन के साथ-साथ अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की बेश कीमती एवं दुर्लभ हाथ घड़ी, आजाद की माँ श्रीमती जगरानी देवी के परिवार की पारंपरिक गहना पेटी के अलावा अनेक दुर्लभ दस्तावेज, क्रांतिकारियों के दुर्लभ चित्र, अनेक ऐतिहासिक वस्तुओं का अवलोकन किए।

You missed

error: Content is protected !!