बिलासपुर। तखतपुर के सकरी पूर्व माध्यमिक शाला में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में शिक्षक राम मूरत कौशिक को निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर ने आज निलंबन आदेश जारी किया। यह कार्रवाई बिलासपुर कलेक्टर को छात्राओं द्वारा की गई शिकायत के बाद हुई है।

शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने एसडीएम तखतपुर और जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी। अधिकारियों ने छात्राओं के आरोप सही पाए गए। जांच में पुष्टि हुई कि शिक्षक ने अपनी पदीय गरिमा के विपरीत हरकतें कीं।

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन करते हुए, शिक्षक का व्यवहार गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव पर, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत, कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, तखतपुर में निर्धारित किया गया है।

error: Content is protected !!