रायपुर। लगातार दो दिनों तक कलेक्टर-एसपी की कांफ्रेंस के बाद राज्य शासन ने प्रदेश के दो कलेक्टर और एसपी का तबादला कर दिया है। इनमें मुंगेली के एसपी गिरिजाशंकर जायसवाल और बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम शामिल हैं।

राज्य शासन द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के मुताबिक गिरिजाशंकर जायसवाल को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर भोजराम पटेल को बीजापुर बटालियन से मुंगेली के नए एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम को राज्य सरकार ने हटाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य कौशल विकास अभिकरण बनाया गया है। वहीं सुकमा कलेक्टर हरीश एस को बस्तर का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसी कड़ी में देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि कलेक्टर कान्फ्रेंस के दौरान बस्तर कलेक्टर के कामकाज को सीएम ने नाराजगी जताई थी। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्हें बस्तर से वापस बुला लिया गया है।

 

You missed

error: Content is protected !!