बिलासपुर। जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, लमेर, विकासखंड तखतपुर की छात्राओं ने कलेक्टर अवनीश शरण से शिकायत की थी कि विद्यालय में शिक्षक राम नारायण दुबे उनसे छेड़छाड़ करते हैं। इस मामले को कलेक्टर अवनीश शरण ने गंभीरता से लिया और एसडीएम तखतपुर से इसकी जांच कराई, जांच में पाया गया कि रामनारायण दुबे शिक्षक के द्वारा इस प्रकार की घटना की गई है। अब इस मामले में कलेक्टर के निर्देश पर कठोर कार्रवाई की गई है।

दरअसल पीड़ित छात्रों ने इसकी सूचना दो माह पूर्व शाला के प्रधान पाठक जय सिंह को दी थी किंतु उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं किया गया और न ही कार्रवाई की अनुशंसा की। दोनों के गंभीर कृत्य के चलते इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

इन दोनों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया गया है। वहीं संकुल समन्वयक प्रदीप कुमार माथुर के द्वारा इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दिए जाने के फलस्वरुप स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

error: Content is protected !!