0 तांत्रिक ने डराया -पति तुम्हें और बच्चों को मारना चाहता है
0 अनुष्ठान के नाम पर मांगे 30 लाख रुपए

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी में लाखों रुपयों और जेवर की डकैती पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया है। उरला सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने जानकारी दी कि इस पूरी घटना के पीछे एक तांत्रिक का हाथ था, जिसने महिला को भ्रामक सलाह देकर पैसे और गहने हड़प लिए।

सुबह-सबेरे पहुंची डकैती की शिकायत

यह मामला आदर्श विहार गुढ़ियारी इलाके का है। पुलिस को रक्षाबंधन के दिन 112 सेवा के जरिये सुबह-सुबह डकैती की खबर मिली और पता चला कि, एक घर में 3-4 लोगों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस डॉग स्कॉड के साथ वहां पहुंची और जांच शुरू कर दी।

डॉग स्क्वॉड से मिली मदद

इस घटना की जाँच के दौरान डॉग स्कॉड बार-बार परिवार के मेंबर के पास जाकर रुक जा रहा था। उरला CSP मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जांच में भी दूसरी ही कहानी ही सामने आ रही थी। जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि महिला एक तांत्रिक के संपर्क में थी।

तांत्रिक ने इस तरह लिया झांसे में

पुलिस के मुताबिक महिला स्वाति केसरवानी घर में सुख-शांति के लिए तांत्रिक विजय पांडेय से अक्सर मिला करती थी। तांत्रिक ने महिला को बताया कि, तुम्हारा पति एक तांत्रिक अनुष्ठान कर रहा है जिसमें तुम्हारे दोनों बच्चे और तुम मर जाओगी। उसने लगातार डराते हुए उसने महिला को झांसे में लिया।

अनुष्ठान के विरुद्ध अनुष्ठान का झांसा

महिला को तांत्रिक विजय पांडेय ने यह भी कहा कि, अगर मुझे 30 लाख रुपए देती हो तो एक ऐसा अनुष्ठान करूंगा की सब ठीक हो जाएगा। सब बच जाएंगे और घर में भी सब अच्छा हो जाएगा। महिला उसकी बात में आकर पैसे के इंतजाम में लग गई।

घर पर रखे पैसे और जेवर उड़ा दिए

दरअसल स्वाति के पति रवि ने घर में पैसे रखे हुए थे। इसकी जानकारी मिलने पर तांत्रिक विजय पांडेय ने महिला से कहा कि, उस पैसे को वहां से निकालकर ले आओ। साथ ही सोने-चांदी के जो भी जेवरात हैं उसे भी ले आओ और एक झूठी कहानी बता देना कि 3-4 लोग डकैती कर ले गए।

इस तरह महिला ने पहले तांत्रिक को अनुष्ठान के लिए 16 लाख रुपए और जेवर दे दिए। इसके बाद घर पर आकर महिला ने रविवार की सुबह 112 में कॉल घर डकैती की सूचना दी। मौके पर पहुंची गुढ़ियारी पुलिस को महिला और उसके दोनों बच्चों ने बताया कि घर में रात 3 बजे चार चोर घुसे थे।

तांत्रिक ने डराया और झांसे में लेकर ऐंठे पैसे

पुलिस ने बताया कि, महिला स्वाति केसरवानी घर में सुख-शांति के लिए तांत्रिक विजय पांडेय से मिलते रहती थी। तांत्रिक ने महिला को बताया कि, तुम्हारा पति एक तांत्रिक अनुष्ठान कर रहा है जिसमें तुम्हारे दोनों बच्चे और तुम मर जाओगी। लगातार डराते हुए उसने महिला को झांसे में लिया।

विजय पांडेय ने यह भी कहा कि, अगर मुझे 30 लाख रुपए देती हो तो एक ऐसा अनुष्ठान करूंगा की सब ठीक हो जाएगा। सब बच जाएंगे और घर में भी सब अच्छा हो जाएगा। महिला उसकी बात में आकर पैसे के जुगाड़ में लग गई।

तांत्रिक ने कहा- झूठी कहानी बताओ

घर में स्वाति के पति रवि के पैसे रखे हुए थे। तांत्रिक विजय पांडेय ने महिला से कहा कि, उस पैसे को वहां से निकालकर ले आओ। साथ ही सोने-चांदी के जो भी जेवरात हैं उसे भी ले आओ और एक झूठी कहानी बता देना कि 3-4 लोग डकैती कर ले गए।

तांत्रिक ने कहने पर महिला ने पहले उसे अनुष्ठान के लिए 16 लाख रुपए और जेवर दे दिए। घर आकर रविवार की सुबह 112 में कॉल घर डकैती की सूचना दी। मौके पर पहुंची गुढ़ियारी पुलिस को महिला और उसके दोनों बच्चों ने बताया कि रात 3 बजे चार डकैत घर में घुसे थे, जिनमें से एक की हाइट 6 फीट थी और सभी काले कपड़े पहने हुए थे। डकैतों ने महिला को रस्सी से बांधकर रुपए और गहने लूट लिए थे। महिला का पति एक अलग कमरे में सो रहा था और चोर छत से घर में घुसे थे।

एक दूसरे पर शक करते है पति-पत्नी

इस सम्बन्ध में आस-पास के रहने वाले लोगों ने बताया कि पति-पत्नी का आपस में झगड़ा होता रहता है। दोनों एक दूसरे के चरित्र पर शक करते हैं। रवि और स्वाति का एक बेटा और एक बेटी है। पति-पत्नी की अनबन और विवाद की जानकारी आरोपी विजय को हुई। ऐसे में उसने इस बात का फायदा उठाया और स्वाति को उसके पति के खिलाफ भड़काता रहा।

रूपये मिले और 2 स्कूटी खरीद ली

पुलिस की पूछताछ में आरोपी तांत्रिक विजय पांडेय ने बताया कि उसे जो रकम मिली थी, उससे उसने 2 नयी स्कूटी खरीदी। दोनों स्कूटी को उसने 2.50 लाख रुपए में खरीदा। थाना प्रभारी KK कुशवाहा ने बताया कि आरोपी के पास से दोनों स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों गाड़ियां आरोपी ने अपने परिवार वालों के नाम से खरीदी है।

You missed

error: Content is protected !!