बिलासपुर। सुरक्षा, फायर सेफ्टी, और भवन अनुज्ञा के नियमों का उल्लंघन करने वाले चार कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई एसडीएम पीयूष तिवारी और अपर आयुक्त खजांची कुम्हार के नेतृत्व में जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

इस कार्रवाई के तहत कॉम्पिटिशन लाइब्रेरी, कम्युनिटी एकेडमी, सिद्धि लाइब्रेरी और प्रीमियम एकेडेमी को सील किया गया है। इन संस्थानों में न तो फायर सेफ्टी के उपकरण मौजूद थे, न ही पार्किंग की कोई व्यवस्था थी। साथ ही, प्रवेश और निकासी की ठोस और सुरक्षित व्यवस्था भी नहीं थी।

पूर्व में जारी किया गया था नोटिस

इन संस्थानों को पहले ही नोटिस जारी कर आवश्यक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कहा गया था, लेकिन कोई पहल नहीं की गई। इसके बाद प्रशासन ने सील करने की कार्रवाई की। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि शहर में सुरक्षित और नियमों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

error: Content is protected !!