0 FIR के बाद 15 लोग किये गए गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में विवाहिता को पेड़ से बांधकर उसके बाल कटवाए गए, मुंह पर कालिख पोती गई और गले में जूता चप्पल की माला पहनाई गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो विवाहिता के साथ दरिंदगी करने वाले 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पति ने बुलाई पंचायत

यह घटना जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मामला अवैध संबंधों की जानकारी मिलने पर पंचायत के फैसले के बाद किया गया है। महिला का पति मुंबई में रहता है और इधर उसकी आंखें गांव के ही युवक से लड़ गई। इसकी जानकारी पति को लगी तो मुंबई से वापस आया और पंचायत बुलाई। विवाहिता के प्रेमी को भी मौके पर बुलाया गया था। महिला पर दरिंदगा की उसने विरोध भी किया तो उसके साथ मारपीट की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) संजय राय ने सोमवार को बताया कि हथिगवां थाना क्षेत्र के छोटकी इब्राहिमपुर गांव में एक विवाहिता का अपने ही गांव के एक विवाहित व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग का पता लगने पर महिला का पति मुंबई से लौटा। रविवार को महिला के मायके के लोगों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला और उसका प्रेमी भी मौजूद था।

गांव की प्रतिष्ठा के नाम पर सुनाई सजा

आरोप है कि पंचायत ने गांव के मान-सम्मान के लिए दोनों को सजा का फरमान सुनाया। इसके तहत लोगों ने महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए और मुंह पर कालिख पोत दी। राय ने बताया कि जब प्रेमी ने महिला को बचाने का प्रयास किया, तो उसकी पिटाई कर दी गई, जिसके बाद वह मौके से भाग गया।

संजय राय के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और पीड़िता को थाने ले आई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक नंद लाल सिंह की तहरीर पर 20 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को 15 लोगों को गिरफ्तार किया। पांच आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!