अरवल। बिहार के मेहंदिया में एक रिटायर्ड शिक्षक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव के 12 टुकड़े कर दिए। हत्या करने के तरीके को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 76 वर्षीय रिटायर शिक्षक बीरबल प्रसाद की पत्नी ने चाचा से अवैध संबंध की बात स्वीकार की, जिसके बाद बीरबल आगबबूला हो गया। हालांकि चाचा की 8 साल पहले मौत हो चुकी है। अवैध संबंध की बात सुनकर गुस्से में बीरबल ने अपनी पत्नी सुमती सिन्हा की तेज धारदार हथियार से टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

पहली पत्नी की हो चुकी है मौत

आसपास के लोगों ने बताया कि मृतका सुमंती सिन्हा, बीरबल की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की 1989 में घर में आग लगने के कारण मौत हो गई थी। उस वक्त बीरबल फूस के घर में रहते थे।

घटना मेहंदिया स्थित जमुहारी में हुई। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड शिक्षक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। शव को 12 टुकड़ों में काटने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग शादी के बाद से ही अपनी पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक था। परिवार की वजह से शादी के वक्त उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया। लेकिन, 2021 से वो अपनी पत्नी को मारने की प्लानिंग कर रहा था। आरोपी ने सोमवार की दोपहर ही गड़ासा में धार भी लगवाया था।

बताया जा रहा है कि लगभग 1 बजे दोपहर को प्राइवेट स्कूल से बच्चा पढ़कर आया तो घर में खून देखकर चिल्लाने लगा। इस दौरान रिटायर शिक्षक बीरबल प्रसाद अपने हाथों में तेज धार वाला हथियार लहराते हुए अपने पोते के साथ बहू एवं गांव वालों को धमकाने लगे। घटना को लेकर पूरे गांव में चर्चा चल रही है.

शव देख पुलिस के भी उड़े होश

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पत्नी के ब्रेस्ट के ‎साथ पैर की अंगुली को भी सही‎ सलामत नहीं छोड़ा। आरोपी ने बंद कमरे में वारदात ‎को अंजाम दिया। घटना से पहले आरोपी मोटी लकड़ी और गड़ासा कमरे‎ में ले गया। इसके बाद पत्नी के शव को लकड़ी पर रखकर टुकड़े-टुकड़े‎ किए। मौके पर शव के टुकड़े देखकर पुलिस ‎के भी होश उड़ गए।

फॉरेंसिक जांच के ‎लिए एफएसएल की टीम बुलाई गई। इसके बाद ‎शव के टुकड़े को इकट्ठा किया गया। घर के‎ अलग-अलग कोने में शव के टुकड़े फेंके गए थे। पुलिस ने 12 टुकड़े को‎ इकट्ठा किया।

पुलिस की थ्योरी पर उठ रहे सवाल

हालांकि, पुलिस की इस थ्योरी पर सवाल भी उठ रहे हैं। अगर बीरबल को अपनी पत्नी पर शक था और उसकी हत्या करना चाहता था तो इतने सालों तक वो इंतजार क्यों कर रहा था। जबकि, पति-पत्नी अकेले ही इस घर में रहते थे। जब हत्या की भी तो इतनी दरिंदगी से।

घर को किया गया सील

आरोपी रिटायर्ड शिक्षक बीरबल प्रसाद के घर को पुलिस ने सील कर दिया है। वहीं, इसी घर के पीछे उनकी बहू का घर है। पर वो भी घर बंद कर बच्चों को लेकर कहीं चली गईं हैं। घटना के बाद बहू ने ही खून देखने के बाद आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर की गई।

चार बेटे हैं, पर किसी से नहीं होती थी बात

डीएसपी कृति कमल ने बताया कि बीरबल के चार बेटे हैं। पहली पत्नी से एक और दूसरी पत्नी से तीन बेटे और एक बेटी। बड़ा बेटा पप्पू कुमार इंजीनियर है। दूसरे बेटा मंटू कुमार पटना में रह कर ऑटो चलाता है। तीसरा बेटा संटु कुमार बीएसएफ में तैनात हैं। वहीं, चौथा बेटा राहुल कुमार शिक्षक है। आरोपी की एक बेटी भी है वो टीचर है।

आरोपी की किसी बेटे से बात नहीं होती थी। बेटों से बात नहीं होने से अकेलापन होने के कारण भी इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया है।

बीरबल को 50 हजार रुपए पेंशन मिलते हैं। करीब चार लाख रुपए का उनके ऊपर कर्ज भी है। वो कभी-कभार पत्नी से झगड़ा भी करते थे। घटना के पूर्व ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को बीरबल ने दरिंदगी से मार डाला।

You missed

error: Content is protected !!