Trending Now

रायपुर। अंबिकापुर विधानसभा में लगातार पीछे चल रहे उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भाजपा के राजेश अग्रवाल से महज 122 वोटों के अंतर से हार गए हैं। इस सीट से तीन बार के विधायक व प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को भाजपा के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने कड़ी टक्कर दी और आखिरकार जीत हासिल की।

इसी तरह प्रदेश की दूसरी सीटों से अब अंतिम परिणाम सामने आने लगे हैं।

मंत्री रविंद्र चौबे चुनाव हारे

0 साजा विधानसभा सीट से मंत्री रविंद्र चौबे चुनाव हार गए है, बीजेपी उम्मीदवार ईश्वर साहू चुनाव जीत गए है।

0 बृजमोहन अग्रवाल 67,800 वोटों से जीत गए हैं।

0 कवर्धा विधानसभा से मोहम्मद अकबर चुनाव 15612 वोटों से चुनाव हारे, भाजपा के विजय शर्मा ने परास्त किया

0 भरतपुर सोनहत विधानसभा रेणुका सिंह जीती, 4800 वोटो से कांग्रेस के गुलाब कमरो को हराया

0 मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से भाजपा के श्याम बिहारी जायसवाल 11880 मतों से हुए विजयी

0 लैलूंगा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती राठिया ने 3977 वोटो से जीत हासिल की

0 उमेश पटेल खरसिया विधानसभा से 22192 वोट से विजयी

0 भिलाई शहर से कांग्रेस के देवेंद्र यादव ने प्रेम प्रकाश पांडेय को हराया

0 राजेश मूणत ने पश्चिम रायपुर से 38000 वोट से जीत दर्ज की

0 कोरबा में 16वें राउंड मे भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन कांग्रेस प्रत्याशी जय सिंह अग्रवाल से लगभग 24 हजार मतों से आगे

You missed

error: Content is protected !!